बंद करना

    शिक्षा भ्रमण

    शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व को निखारने में सहायक होता है। यह विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को अपने और दूसरों के अनुभवों से सीखने का अच्छा अवसर प्रदान करता है। शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी किसी भी विषय-वस्तु को अपनी आँखों से देखकर उसका वर्णन करने में सक्षम बनते हैं, जिससे सीखने को नए आयाम मिलते हैं।